सरायकेला-खरसावां : 20 साल बाद होटल परिसर में दिखा हिरण, एनएच-33 पार कर गांव की ओर निकला
चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के वन विभाग अंतर्गत चांडिल रेंज के केहमसादा स्थित एनएच-33 किनारे बने होटल वन पलासी में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब एक हिरण अचानक होटल परिसर में घुस आया। हिरण को देखते ही होटल कर्मियों और वहां मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोग अचानक सामने आए हिरण को देखकर हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिरण ज्यादा देर तक होटल परिसर में नहीं…

















