दिल्ली धमाका: लाल किला मेट्रो के पास अधूरे बम से हुआ विस्फोट, पुलवामा के डॉक्टर पर शक
Delhi News: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के नजदीक हुए धमाके की जांच में नई जानकारी सामने आई है। पुलिस का मानना है कि विस्फोटक पूरी तरह से विकसित नहीं था, जिस कारण उसका प्रभाव सीमित रहा। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। फॉरेंसिक जांच से अब तक पता चला है कि विस्फोट में कोई गड्ढा नहीं बना और न ही छर्रे बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह एक आईईडी विस्फोट था…
















