बकवा में मनरेगा बचाओ संग्राम की ग्राम चौपाल:केंद्र सरकार पर कानून कमजोर करने का आरोप, मजदूरों ने की एकजुटता की अपील
श्रावस्ती जनपद के सिरसिया विकासखंड की ग्राम पंचायत बकवा में रविवार को ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत एक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस चौपाल में ग्रामीणों, मजदूरों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान मनरेगा कानून को बचाने और इसे मजबूत करने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिससे…















