देश की आजादी में आर्य समाज का बहुत बड़ा योगदान : नरेंद्र गुप्ता
फरीदाबाद, 21 नवम्बर : देश की आजादी में आर्य समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। देश की आजादी के लिए आर्य समाज के लोगों ने आगे बढक़र कुर्बानियां दी। यह बात फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आर्य समाज सैक्टर-19 के वार्षिकोत्सव पर आयोजित 21 कुंडीय यज्ञ में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने देश में फैली अनेक कुरूतियों के लिए लड़ाईयां लड़ी और लोगों को उन कुरूतियों से बाहर निकालने का संकल्प लिया, जिसे आज आर्य समाज के लोग पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभा रहे हैं।













