चावल को लेकर फिर चर्चा में इंडोनेशिया | Commodity Today
चावल आयात को लेकर पिछले कुछ समय से इंडोनेशिया चर्चा में है. कारण इंडोनेशिया द्वारा चावल आयात बंद किया जाना या फिर काफी सीमित मात्रा में चावल का आयात किया जाना है. इंडोनेशिया ने चावल आय़ात पर रोक ये कहकर लगाया हुआ है कि उसने चावल में आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है. हाल ही के दिनों में इंडोनेशिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उसके चावल स्टॉक में इजाफा भी हुआ है . अब इंडोनेशिया के चावल रिजर्व को लेकर नए आकड़े सामने आए हैं जिसके मुताबिक इंडोनेशिया का सरकारी चावल का रिज़र्व मार्च 2026 तक रिकॉर्ड 4.3 मिलियन टन तक पहुँच गया. इसका कारण खाने की सप्लाई पक्की करने के लिए घरेलू खरीद बढ़ाए जाने को बताया गया है.



















