पंचकूला में शुरू होगी HIV वायरल लोड टेस्टिंग लैब, हर साल 15 हजार जांच की क्षमता
पंचकूला : हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सिविल अस्पताल पंचकूला में HIV वायरल लोड टेस्टिंग लैब स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। इस नई सुविधा के शुरू होने के बाद राज्य में ऐसी लैब की संख्या दो हो जाएगी, जबकि पहली लैब रोहतक में पहले से संचालित है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह लैब हर साल करीब…












