77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज हुडको भारत माता उद्यान में हुडको वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तिरंगा फहराकर उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली। ध्वजारोहण का गौरव निगम के कर्मचारियों को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों (कर्मचारियों) का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया।
हुडको भारत माता उद्यान में 77वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया, संविधान रक्षा की शपथ










