एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, बड़ा हादसा टला
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित मानगो डिमना चौक के पास एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लाइब्रेरी भवन के नीचे लगे सोलर पैनल की बैटरियों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी बताई जा रही है। देखते ही देखते पूरे परिसर में धुआं फैल गया, जिससे लाइब्रेरी भवन और कैफेटेरिया धुएं से भर गया। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज और अस्पताल में…











