हिमाचल प्रदेश: जाखू हनुमान मंदिर में चांदी की नक्काशी और 5 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी
Himachal News: जाखू स्थित श्री हनुमान मंदिर न्यास समिति की बैठक सोमवार को हुई। इस बैठक की अध्यक्षता डीसी अनुपम कश्यप ने की। बैठक में मंदिर परिसर के कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय गर्भगृह में चांदी की नक्काशी का था। एक दानकर्ता ने गर्भगृह में चांदी की नक्काशी करवाने का प्रस्ताव रखा था। न्यास समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नक्काशी का सारा खर्च वही दानकर्ता वहन…
















