NFCSF ने सरकार से चीनी को लेकर क्या आग्रह किया ?
भारत का चीनी उत्पादन पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है.अनुमान लगाया गया है कि नए सीजन 2025-26 में भारत में चीनी के उत्पादन में वृद्धि हो सकती है और इसको देखते हुए विशेषज्ञों ने सरकार द्वारा चीनी के सीमित निर्यात को मंजूरी दिए जाने की संभावना जताई गई है. इसी बीच नेशनल फेडरेशन ऑफ को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रिइस (NFCSF) ने केंद्र सरकार से चीनी की न्यूनतम बिक्री मूल्य (MSP) को वर्तमान 3,100 रूपये से बढ़ाकर 3,900 प्रति क्विंटल करने की मांग की है.













