शार्ट मेस्सेंजिंग सर्विसेज टेक्नोलॉजी को हम कई सालों से रियल एस्टेट में यूज करते आ रहे हैं लेकिन आज मैं आपसे एक एडवांस टेक्नोलॉजी की बात करूँगा जिसे स्मार्ट एसएमएस (SMART SMS) कहते है ।
स्मार्ट एसएमएस बेसिकली एक तरह से इंगेजमेंट वाला SMS है जहां पर कस्टमर को एक प्लेन टेक्स्ट के अलावा आप एक स्मार्ट लिंक भेजते हैं जिस लिंक पर क्लिक करके वह आपकी कंपनी का प्रमोशनल मैटेरियल जैसे लाइव टूर वीडियो, वर्चुअल टूर या कोई लैंडिंग पेज , वेबसाइट ब्राउज़ करता है, आपके लिंक पर किस मोबाइल नंबर के कस्टमर ने क्लिक किया और उसने कितनी देर तक आपका प्रमोशनल मटेरियल ब्राउज किया यह सब डाटा आपको रियल टाइम में मिलता है ।













