हनुमान चालीसा पाठ टावर शामगढ़ का मुहूर्त अनुष्ठान by Dr.Dayaram Alok Via Flickr: शामगढ़ नगर में शिव हनुमान मंदिर के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने हेतु ७० फीट ऊँचा टावर स्थापित करने के पुनीत अवसर पर नगर की सेलिब्रिटीज को आमंत्रित किया गया था| नगर परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती कविता जी यादव की अगुआई में श्री नरेन्द्र जी यादव ने दीपक पुरोहित जी के माध्यम से मुहूर्त अनुष्ठान विधिवत संपन्न करवाया. इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ जन श्री नारायण भाई गुजराती और साहित्य मनीषी समाज सेवी डॉ.दयाराम जी आलोक विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे.कार्यक्रम संचालन का दायित्व सुरेश जी चौधरी ने निर्वाह किया .









