संकट में भारत का गैर - बासमती चावल निर्यात !
भारत का गैर - बासमती चावल निर्यात इस समय सुर्खियों में है. इसका कारण है म्यांमार और पाकिस्तान द्वारा गैर- बासमती चावल का सस्ता निर्यात जिसने भारत के लिए अब परेशानी खड़ी करना शुरू कर दिया है. एक तरफ जहां भारत के द्वारा भारत गैर - बासमती चावल की दर 366 डॉलर प्रति टन है तो वहीं म्यांमार गैर बासमती चावल 309 डॉलर प्रति टन तो वहीं पाकिस्तान 320 से 325 डॉलर प्रति टन की रेट पेश कर रहा है. इसके कारण भारत के गैर - बासमती चावल को वैश्विक बाजार में कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में भारत सरकार द्वारा गैर - बासमती के निर्यात को लेकर नया ऐलान किया जिसमें कहा गया कि गैर - बासमती के हर निर्यात के लिए निर्यातकों को अब APEDA की अनुमति लेने होगी.














