घर बैठें बनायें गुलाब जामुन
हिन्दू शास्त्रों के अनुसार त्योहारों का समय चल रहा हैं। इस बीच कोरोना ने घर बैठने पर मजबूर कर दिया हैं। इसी बीच घर पर ही रह कर अपनों के लिए कुछ स्वादिष्ट बनाये। गुलाब जामुन एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है जिसे त्योहार से लेकर शादी, पार्टी या अन्य किसी भी खास मौके पर बनाया जाता है। कई बार आम दिनों में भी गुलाब जामुन खाने का मन करता है तो ऐसे में आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। गुलाब जामुन को आप घर पर सिर्फ 30 मिनट में तैयार कर सकते हैं। गुलाब जामुन को आप डिनर पार्टी के बाद डिजर्ट के रूप में सर्व कर सकते हैं। कई लोग गुलाब जामुन पर रबड़ी डालकर भी सर्व करते हैं।
300 ग्राम खोया 3 टेबल स्पून आटा 3 टेबल स्पून चीनी 1/2 लीटर पानी एक चुटकी केसर 200 ग्राम रिफाइंड तेल
आइये जाने गुलाब जामुन बनाने की विधि
एक कटोरी में खोया और आटे को एक साथ मिला लें। इससे गोल छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। अब चाश्नी बनाने के लिए तीन बड़े चम्मच चीनी में आधा कप पानी डालकर पका लें। इसमें थोड़ी-सी केसर डालें। एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। उसमें तैयार की छोटी-छोटी बॉल डालकर डीप फ्राई कर लें। इन्हें चाश्नी में भिगोकर सर्व करें।
https://kisansatta.com/gulab-jamuns-made-at-home/ #Gulaabjamun, #HindiNews #gulaabjamun, hindi news Life, Trending #Life, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प











