Vitamin Deficiency Causes Drowsiness: कौन-सा विटामिन की कमी से हमेशा नींद आती है?
अगर आपको दिनभर नींद, थकान और सुस्ती महसूस होती है, तो इसका कारण सिर्फ नींद की कमी नहीं बल्कि शरीर में कुछ जरूरी विटामिन की कमी भी हो सकता है।
मुख्य विटामिन जिनकी कमी से नींद और थकान होती है:
विटामिन D की कमी यह सबसे आम कारण है। इसकी कमी से लगातार थकान, कमजोरी और नींद आती रहती है।
विटामिन B12 की कमी इससे शरीर में ऊर्जा कम बनती है और ज्यादा सुस्ती महसूस होती है। कुछ मामलों में अत्यधिक नींद भी हो सकती है।
विटामिन B6 और B9 (फोलेट) ये विटामिन ब्रेन और हार्मोन (सेरोटोनिन, मेलाटोनिन) को कंट्रोल करते हैं, जिसकी कमी से नींद का पैटर्न बिगड़ सकता है।
अन्य पोषक तत्व विटामिन C, आयरन और मैग्नीशियम की कमी भी थकान और कमजोरी बढ़ा सकती है।











