मोटर वाहन से जुड़े इन दस्तावेजों पर मिली बड़ी छूट,दिसंबर तक मिलेगी राहत केंद्र सरकार ने कोरोना संकट के बीच आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए मोटर व्हीकल से जुड़े फिटनेस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी), पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों की वैधता 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे लोगों को अपने वाहन के एक्सपायर हो रहे दस्तावेजों को रिन्यू कराने के लिए काफी समय मिल जाएगा। आप उसे 31 दिसंबर 2020 तक रिन्यू करा सकते हैं।













