JAMSHEDPUR : गणगौर मिष्ठान फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गणगौर मिष्ठान की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धुएं और आग की लपटों से घिर गई। दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, फैक्ट्री से पहले धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने…














