वृश्चिक राशि में राहु और वृषभ राशि में केतु अशुभ माने जाते हैं। दोनों ग्रहों की स्थिति विशेष फल देती है, जिसे आप इस लेख के जरिए समझ सकते हैं
राहु और केतु दो ऐसे ग्रह हैं जो प्रत्यक्ष रूप से ब्रह्मांड में भले ही दिखाई न देते हों किंतु इनका प्रभाव व्यापक होता है। ये दोनों छाया ग्रह हैं इसीलिए इनका असर गहन, गोपनीय व रहस्यमयी रूप से पड़ता है. ये कुंडली में अपनी शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार व्यक्ति को अच्छा या बुरा फल देते हैं. किसी भी कुंडली में अगर ये सूर्य या चंद्र के साथ स्थित हो तो ग्रहण दोष/Grahan Dosha बनाकर उस व्यक्ति के जीवन को कष्टमय बना सकते हैं।















