मानगो में आशियाना अनंततारा के सामने नाला खुदाई करते वक्त पाइपलाइन फटी, 5 हजार घरों में ठप रही पेयजलापूर्ति
विधायक सरयू राय की पहल के बाद भरा गया गड्ढा, ह्यूम पाइपलाइन बिछाने का कार्य रोका गया जमशेदपुर: मानगो के आशियाना अनंततारा अपार्टमेंट के सामने एनएचएआई द्वारा नाला खुदाई करते समय मानगो जलापूर्ति की मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। इससे लगभग पांच हजार घरों में जलापूर्ति ठप रही। लोगों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर विधायक सरयू राय के उलीडीह मंडल जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत…













