ये है भारत का उड़ता हुआ रेस्टोरेंट, जहां हवा में बैठकर खाना खाते हैं लोग
चैतन्य भारत न्यूज 'स्काई डाइविंग' के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन क्या आपने 'फ्लाई डाइनिंग' के बारे में सुना है? जी हां... फ्लाई डाइनिंग मतलब आपको हवा में लटककर कुछ खाना होगा। बता दें नोएडा के सेक्टर 38 में एक ऐसा रेस्टोरेंट बना है जहां आपको हवा में लटकाकर खाना खिलाया जाएगा। इस रेस्टोरेंट का नाम 'फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट' है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
यह रेस्टोरेंट शाम 6 बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता है। 160 फीट की ऊंचाई पर बना यह रेस्टोरेंट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन हुआ है। दरअसल इस रेस्टोरेंट में क्रेन की मदद से डाइनिंग टेबल को हवा में लटकाया गया है, जिसमें कुल 24 सीटें हैं। यहां एक ग्राहक के लिए खाना खाने का समय 40 मिनट तय किया गया है। इस दौरान ग्राहक के साथ रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी भी खड़ा रहता है।
रेस्टोरेंट के मालिक निखिल कुमार का कहना है कि, लोगों को हवा में खाना खिलाने का ये आइडिया उन्हें 2 साल पहले आया था, जब उन्होंने पहली बार दुबई की यात्रा की थी। इसके बाद उन्होंने नोएडा में इस तरह का रेस्टोरेंट खोलने के बारे में सोचा।
ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि, 'फ्लाई डाइनिंग की प्रत्येक सीट में बकलिंग लॉक लगे हैं। क्रेन के अलावा दूसरे तमाम उपकरणों की रोज जांच की जाती है, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।' बता दें यहां काम करने वाले कर्मचारियों को जर्मनी के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षित किया है।
निखिल ने बताया कि, रेस्टोरेंट की शुरुआत करने में कई सारी दिक्कतें आईं थीं, क्योंकि इसमें कई चुनौतियां थीं। पहली तो ये कि इसके लिए ग्राहकों को कैसे तैयार किया जाए और दूसरी सुरक्षा के उपाय कैसे किए जाएं? इसके लिए सबसे पहले सुरक्षा के सभी उपायों को परखा गया और इसके बारे में कई जानकारी जुटाई। इसके बाद 'फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट' खोला गया। ये भी पढ़े... यहां मिलती है दुनिया की सबसे पुरानी और महंगी कॉफी, एक कप की कीमत है 65 हजार रुपए चीन में खुला दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 100 फुटबॉल मैदान के बराबर, ऊपर उड़ेगा प्लेन और नीचे चलेगी ट्रेन इस कंपनी में कर्मचारी खुद तय करते हैं अपनी सैलरी, मन चाहे जब बढ़ा भी लेते हैं Read the full article















