श्री राम का सूर्य तिलक
आज सूर्य देव को मिल रहा अद्वितीय सम्मान, स्वंय अवध के राघव के ललाट पर विराजमान...
आज श्रेष्ठ सूर्यतिलक से सज रहे सुर्यवंशी, आलौकिक तेज में प्रगट हुए रघुवंशी...
श्यामवर्ण के राम पर स्वर्ण किरण हो रही शोभित, यह छवी देख हो रहे जन-जन मोहित...
500 बरस बाद इतना सुंदर उत्सव मनाया, आज आदित्य ने राम के मस्तक पर सूर्यतिलक बनाया...
यह छवि, सबके लिए चमत्कार है, श्री राम हर मन में बसने वाले अवतार है... ~ रेवती 🦚 (17-04-2024)








