Train derail plot: ट्रेन पलटाने की साजिश हुई नाकाम, ट्रैक पर रखे गए थे 70 किलो के सीमेंट ब्लॉक
Train derail plot: कुछ बदमाशों ने अजमेर के सरधना और बांगड़ ग्राम रेलवे स्टेशनों के बीच 2 स्थानों पर रेलवे ट्रैक में 70 किलो वजनी सीमेंट के ब्लॉक रख दिए थे. हालाँकि मालगाड़ी ट्रेन ने इन ब्लॉकों को तोड़ दिया और आगे निकल गई जिससे किसी तरह का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार रात हुई है, जब फुलेरा से अहमदाबाद की ओर मालगाड़ी जा रही थी.










