Accident at Tatanagar station मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर बुधवार को एक गंभीर हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक युवक प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के तुरंत बाद रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को रेलवे अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत…














