एक डॉक्यूमेंट से आपका सारा डेटा चुरा सकते हैं हैकर्स, आया जरूरी अपडेट सांकेतिक तस्वीर नई दिल्ली यूजर्स का सबसे जरूरी डेटा और जानकारी उनके लैपटॉप में सेव रहती है और Windows 10 की एक कमी की वजह से इसे चोरी किया जा सकता था। आपके PC की सिक्यॉरिटी से जुड़ा एक बग सामने आया है, जिसकी मदद से हैकर्स आपके कंप्यूटर को पूरी तरह हाईजैक कर सकते थे औक सब कुछ चोरी कर सकते थे। ऐसा सिर्फ एक डॉक्यूमेंट की मदद से आसानी से किया जा सकता था। अब माइक्रोसॉफ्ट की ओर से इस सिक्यॉरिटी फ्लॉ को फिक्स कर दिया गया है और एक पैच रोलआउट किया गया है। …
















