देहरादून-पिथौरागढ़ और हिंडन एयरपोर्ट के बीच हवाई सेवा शुरू देहरादून: देहरादून-पिथौरागढ़ और हिंडन एयरपोर्ट के बीच एक बार फिर हवाई सेवा शुरू कर दी गई है। पिछले 15 दिनों से मेंटिनेंस के कारण हवाई सेवा को रोका गया था। मंगलवार को एयरक्राफ्ट पिथौरागढ़ से एक बच्चे समेत 7 यात्रियों को लेकर देहरादून पहंुचा। .देहरादून पिथौरागढ़ और गाजियाबाद के बीच उड़ान भरने वाली कंपनी हेरिटेज एविएशन के एयरक्राफ्ट ने एक बार फिर तीनों स्थानों के लिए उड़ान भरनी शुरू कर दी है। 9 नवम्बर से 25 नवम्बर तक मेंटिनेंस के कारण हवाई सेवाओं को रोका गया था।











