आखिर किस बात से परेशान हैं मक्का किसान
मक्का किसान इन दिनों परेशान से दिख रहे हैं. कारण है मक्के की कीमत. दरअसल, मक्का की कीमत में सुस्ती किसानों को अच्छा दाम दिलाने में बाधा बन रही है. एक रिपोर्ट की माने तो देशभर के बाजारों में मक्का की कीमत इस समय msp 2400 रूपये प्रति क्विंटल से नीचे चल रही है. अब सवाल ये है कि आखिर मक्की की कीमत में सुस्ती क्यों है तो इसका कारण है नई फसल की बढ़ती आवक, ृ एथनॉल व पोल्ट्री फीड सेक्टर से घटती मांग और रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद. मक्का की कीमत में सस्ती किसानों के लिए परेशानी बनी हुई है और इसको लेकर सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं.











