दिल्ली ब्लास्ट: DNA रिपोर्ट से पुष्टि — I20 कार में सवार था आतंकी डॉक्टर उमर, जांच में बड़े खुलासे
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम हुए भयानक कार ब्लास्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने पुष्टि की है कि I20 कार चलाने वाला शख्स आतंकी डॉक्टर उमर ही था। DNA रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हो चुकी है। DNA टेस्ट ने खोला राज जांच एजेंसियों ने डॉ. उमर की मां के DNA सैंपल्स को कार से मिली हड्डियों और दांतों के DNA सैंपल्स से मैच करवाया। सूत्रों के अनुसार, दोनों सैंपल्स पूरी तरह मैच कर गए हैं।…














