ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 17 बॉल में अर्धशतक जड़कर रचा इतिहास, बने पावरप्ले किंग
AUS vs SCO: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने बुधवार (4 सितंबर) को स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में कातिलाना प्रदर्शन किया। उन्होंने 25 गेंदों में 80 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 5 छक्के मारे। हेड ने महज 17 गेंदों में फिफ्टी ठोककर इतिहास रच डाला। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले क्रिकेटर बन गए…








