अटल पेंशन योजना
इस योजना के अंतर्गत 60 साल की उम्र से जीवित रहने तक 1 हजार से 5 हजार की पेंशन मिलती है।
योग्यता
18 से 40 साल के कोई भी नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैंं
बैंक में बचत खाता होना चाहिए
पहले से किसी अन्य पेंशन स्कीम का फायदा न ले रहे हों
टैक्स नहीं देते ्हों
अावश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
केवाईसी
मोबाइल नंबर
आवेदन की प्रक्रिया
भरा हुआ आवेदन बैंक में जमा करे
बैंक कर्मी जांच के बाद आपके बैंक एकाउंट को दर्ज करेंगे
PRAN दिया जाएगा
मोबाइल पर संदेश मिलेग
आवेदन कहां होगा?
आवेदन सभी बैंको में किया जा सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न1. पेंशन धारी के 60 साल से पहले मृत्यु होने पर पेंशन की राशी किसे मिलती है?
उत्तर, यह राशी उसके पत्नी या पति को मिलती है। पति/पत्नी चाहे तो 60 साल के बाद पेंशन ले सकते हैं। अगर दोनों की मृत्यु हो जाए तो यह राशी नोमिनी को दी जाती है। प्रश्न 2. क्या पति या पत्नी में से किसी एक के मृत्यु के बाद पेंशन जीवित बचे साथी को मिलती है?
उत्तर, हां पति या पत्नी में से किसी एक की मृत्यु होने के बाद पेंशन की पूरी राशी जीवित बचे साथी को मिलती रहती है। प्रश्न 3. मेरा बैंक में कोई खाता नहीं है क्या मैं इस योजना का लाभ ले सकता हूं? आप बैंक में अपना खाता खोलने के बाद अपना अटल पेंशन योजना का लाभ ले सकते हैं। प्रश्न 4. मेरे पास फिलहाल आधार कार्ड नहीं है?
उत्तर आप बिना आधार कार्ड के भी पीआरएएन नंबर ले सकते हैं, आपको जल्द से जल्द आधार कार्ड जमा करना होता है।
प्रश्न 5. 1 हजार से 5 हजार तक का पेंशन किस आधार पर मिलता है?
उत्तर मिलने वाली पेशन की राशी आपके द्वारा भरे गए अंशदान के आधार पर तय होता है। अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर जाएं। http://bit.ly/2a55w2f


















