DAY 6692
Jalsa, Mumbai June 14, 2026/June 15 Sun/Mon 4:44 am
नहीं नहीं नहीं , अभी अभी सो कर नहीं उठा हूँ ! काम चल रहा था, तो उस विलंभ की बात कर रहा हूँ , Ef से मिलकर ही काम समाप्त होता है - है ना !!!
ये बोगन विला,(bougainville ) या 'सरबरी ' जलसा को सुशोभित करती है ! 'सरबरी' शब्द के बारे में किसी ने पूछा नहीं ? रोचक किस्सा है !
शब्द अंग्रेज़ी का है shrubbery , माली को अंग्रेजी बोलने में कठिनाई हो रही थी, तो उसने साधारण कर दिया - shrubbery को सरबरी ! और जो शब्द बना वो अंग्रेज़ी शब्द से कहीं अधिक रोमांचक है ! हैं ना !!!!
ऐसे ही, जो गाड़ी चलाते हैं, मोटर कार, - सही तरह 'radiator ' नहीं बोल पाते हैं , तो उन्होंने शब्द बना दिया 'रेडी वाटर ' water . .. उन्हें लगा कि radiator में पानी भरा जाता है, तो रेडी वाटर ही होगा !!!
उचारण बिल्कुल सही .. सुनने में shrubbery और radiator ही सुनायी देंगे .. पर अपनी लय और उसका उच्चारण अपने ढंग से बनाकर, कितना और सुंदर कर दिया है !!!
भले अंग्रज़ी ना जानते हों, लेकिन अपने रूप में डालकर, बहुत ही कवित्व बना दिया है !!!!
इस घर को और भी सुंदर बना देतें हैं हर रविवार को आप सब जो, प्रशंसक के रूप में आते हैं ..
मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य 🍀
🙏
अब चले निद्रा भवन में
अमिताभ बच्चन
🤣
वहीं एक टीवी पे जो चल रहा है, लोगों को वर्ल्ड कप देखने के लिए, प्रचार , बार बार खोपड़ी में चढ़ गया है :
POORA INDIA WATCHEGA !!!!! 😊

















