अमेज़न के ‘रिकमैंडेड’ यूएसबी ड्राइव्स पर उठे गंभीर सवाल, नकली स्टोरेज क्षमता से डेटा सुरक्षा को बड़ा खतरा Tech News: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न के अमेरिकी और जापानी बाजारों में बिकने वाले कुछ यूएसबी ड्राइव्स की स्टोरेज क्षमता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। 'निक्केई एशिया' की एक नई जांच रिपोर्ट में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेज़न द्वारा 'रिकमैंडेड' यानी सुझाई गई लिस्टिंग में शामिल कई मेमोरी ड्राइव्स की स्टोरेज क्षमता को फर्जी और बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है।...














