इटली ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर यूरो कप का खिताब अपने नाम कर लिया। लंदन के एतिहासिक वेंबली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 3-2 से हराया। बुकायो साका के पेनल्टी शूटआउट चूकते ही वेंबली स्टेडियम में इंग्लिश फैंस के बीच सन्नाटा पसर गया। इंग्लैंड का पहला यूरो कप खिताब जीतने का ख्वाब अधूरा रह गया और ट्रोफी इटली (Italy Win UEFA Euro 2020) के साथ रोम चली गई। इंजरी टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर था और फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ, जहां इटली ने 3-2 से इंग्लैंड (Italy Beat England) को हराकर ट्रोफी पर कब्जा जमा लिया। हजारों की संख्या में इंग्लैंड को चीयर करने पहुंचे फैंस की आंखों में आंसू थे, खिलाड़ी मायूस थे। दूसरी ओर, इटली का जश्न देखते बन रहा था। इंग्लैंड के स्टार कप्तान हैरी केन और स्टार्लिंग का जादू नहीं चला और आक्रामक तेवर के साथ खेल रही इटली ने अपना दूसरा यूरो कप खिताब जीत लिया। उसने इससे पहले 1968 में ट्रोफी जीती थी। यही नहीं, इटली का यह लगातार 34वां अजेय मैच भी रहा। #EURO2020 #UEFAEuro2020 #Football #PenaltyShootout #Italy #England https://www.instagram.com/p/CRNq99hHXza/?utm_medium=tumblr













