TAG-002
टैग
टैग पेज क्या होते हैं और क्या काम करते हैं?
टैग पेज पूरे Tumblr पर समान टैग वाली पोस्ट पर दिखाए जाते हैं. किसी ब्लॉग पर टैग किए गए पेजों के उलट, एक्सप्लोरर पर टैग पेज अपने आप जनरेट किए जाते हैं. उनमें अलग-अलग ब्लॉग के टैग भी शामिल होते हैं।
टैग पेज समान विषय में दिलचस्पी रखने वाले नए लोगों को ढूँढ़ने का का सबसे अच्छा तरीका है. आप किसी टैग से संबंधित ब्लॉग ढूँढ़कर उन्हें फ़ॉलो कर सकते हैं. आप टैग पेज से भी टैग को फ़ॉलो कर सकते हैं. यहाँ पर टैग पेज ढूँढ़ने का तरीका बताया गया है.
आपको बता दें — खोज के बारे में और जानकारी पाने के लिए EXP-002 देखें!
डेस्कटॉप
अपने डैशबोर्ड के बिलकुल ऊपर मौजूद खोज बार में जाकर टैग खोजें.
“#tag पर जाएँ” चुनें.
मोबाइल
ऐप के बिलकुल निचले हिस्से में मौजूद खोज आइकन पर क्लिक करें
अपना टैग टाइप करें, फिर “#tag पर जाएँ” क्लिक करें














