बैडमिंटन खेल के नियम और शॉट्स
Badminton Rules in Hindi: सायना नेहवाल, पी.वी सिंधू, पुलेला गोपीचंद, श्रीकांथ किदांबी, ज्वाला गुट्टा, परूपल्ली कश्यप…….. ये सभी नाम अलग अलग लोगों के हैं लेकिन इन सभी नामों में एक बात कॉमन है। ये सभी लोग जुड़े हैं बैडमिंटन के खेल से और अपने खेल के दम पर ही दुनिया भर में ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। बैडमिंटन….दुनिया भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेलों में शुमार है ये खेल। जो अधिकांश देशों में खेला जाता है। अगर आप इस खेल के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इस खेल से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।









