रेस्टोरेंट बिल में जबरन सर्विस चार्ज वसूलने पर CCPA की बड़ी कार्रवाई Delhi News: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने रेस्टोरेंट बिलों में बिना अनुमति सर्विस चार्ज जोड़ने वाले 41 प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने स्पष्ट किया कि सर्विस चार्ज स्वैच्छिक है। ग्राहकों को इसे देने के लिए मजबूर करना उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन और अनुचित व्यापार व्यवहार माना जाएगा।...

















