आइये जानते हैं कोरोना को रोकने में हमारी क्या भूमिका होगी? ======================================== सबसे पहले खाने की बात करता हूँ -- ======================== 1. सुपाच्य भोजन ही खाएं 2. कच्चे मांस और पके हुए खाद्य पदार्थों के लिए अलग-अलग चॉपिंग बोर्ड और चाकू का उपयोग करें 3. कच्चे और पके हुए भोजन को हैंडल करने के बीच अपने हाथ धोना चाहिए 4. बीमार पशुओं और बीमारियों से मरने वाले जानवरों को नहीं खाना चाहिए 5. कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों में भी, मांस उत्पादों को सुरक्षित रूप से उपभोग किया जा सकता है यदि मांस को अच्छी तरह से पकाया जाता हैं। ---------------------------------------------------------------------------------- खाद्य श्रमिकों का भी इसके रोकथाम में अहम् रोल है। इन्हे ऐसे समय पर हाथ धोने चाहिए- =============================================== 1. काम शुरू करने से पहले 2. पका हुआ भोजन या रेडी-टू-ईट भोजन खाने से पहले और खाने के बाद 3. कच्चे भोजन को हैंडल करने या तैयार करने के बाद 4. कचरे को हाथ लगाने के बाद 5. सफाई करने के बाद 6. शौचालय का उपयोग करने के बाद 7. नाक बहने, छींकने या खांसने के बाद 8. खाने या धूम्रपान (स्मोकिंग) करने के बाद 9. पैसे हैंडल करने के बाद ----------------------------------------------------------------------------------- खाद्य जनित बीमारी को रोकने में फ़ूड बिज़नेस ऑपरेटर्स (FBO) की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। =============================================== इन्हें चाहिए: 1. कि कर्मचारी COVID-19 (कोरोना वायरस) की स्थिति से अवगत हों उन्हें सेफ फ़ूड प्रैक्टिस पर जोर देना चाहिए 2. उन्हें सुनिश्चित करना चाहिए कि कर्मचारियों को खाद्य स्वच्छता में उचित रूप से प्रशिक्षित किया गया है और फ़ूड हैंडलिंग ठीक से हो रही है इसकी निगरानी की व्यवस्था करनी चाहिए 3. सैनिटेशन की सही व्यवस्था होनी चाहिए । जो कूड़ा फ़ूड हैंडलिंग के बाद उत्पन्न हो रहा है उसका सही से डिस्पोजल होना चाहिए 4. काम शुरू करने या कार्यस्थल में रहने से पहले स्टाफ और ठेकेदार को मेडिकली फिट होना चाहिए -------------------------------------------------------- #coronavirus #coronavirüs #corona #coronavirüsü #mawkishclinic #dietplusminus #dietdoctor #drpankajdelhi #india #delhi #कोरोना #कोरोनावायरस #कोरोना_वायरस (at DIET +/-) https://www.instagram.com/p/B9TPjybHHSe/?igshid=1t30ja0mqsbs2
















