IREF और ECGC ने निर्यातकों की शंकाएं दूर की | Commodity Today
मिडिल ईस्ट का युद्ध वर्तमान में भारतयी चावल निर्यात पर भारी पड़ रहा है. खासकर बासमती निर्यात पर. खाड़ी मुल्कों को भारत से निर्यात होने वाला बासमती यु्द्ध की चपेट में फंस गया है. ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़े युद्दे के बाद हाल ही में बासमती निर्यात तो पूरी तरह ठप्प ही हो गया था लेकिन अब जैसा की हालात में थोड़ी सुधार देखी जा रही है तो कनसाइनमेंट भेजना इतना महंगा और परेशानी भरा हो गया है कि निर्यातक परेशान हो गए है निर्यातक परेशान है और सरकार से लगातार मदद की गुहार लगा रहे है.



















