चंडीगढ़ में नकली नोट छापने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 7.17 लाख की फेक करेंसी जब्त
Chandigarh : चंडीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को नकली भारतीय करेंसी नोट छापने और बाजार में खपाने वाले एक संगठित और मल्टी-स्टेट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 लाख 17 हजार 400 रुपये की नकली करेंसी (1777 नोट) बरामद की है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अब तक करोड़ों रुपये के नकली नोट अलग-अलग राज्यों में…























