झींकपानी में ट्रक चालकों के बीच मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में ट्रक खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने तीन ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में चतरा जिले के मयूरहंड निवासी सुमित कुमार सिंह, सिंटू कुमार सिंह तथा जमुनिया निवासी बृजेश कुमार सिंह शामिल हैं। इस संबंध में गया निवासी ट्रक चालक नन्दन यादव के बयान पर झींकपानी थाना में मामला दर्ज किया गया था। दर्ज…
















